
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन ने दिनांक 07/08.02.2026 रात्रि में कछवा रेलवे स्टेशन एवं प्रयागराज रामबाग रेलखण्ड पर कछवा रोड -निगतपुर के मध्य समपार संख्या 20 स्पेशल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, प्लेटफार्मों की स्थिति एवं अन्य यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया । इसके उपरान्त मंडल रेल प्रबंधक ने टिकट काउंटर, शौचालय, संकेत एवं दूरसंचार व्यवस्था का भी जायज़ा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने केन्द्रीकृत स्टेशन पैनल ,एक्सल काउन्टर, रिले रूम, डाटा लॉगर सहित अन्य उपकरणों का संरक्षा निरीक्षण किया और स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने रात्रि में यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन ने दिनांक 07/08.2026 रात्रि में बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड पर कछवा रोड-निगतपुर मध्य समपार संख्या 20 स्पेशल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने समपार पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरियर की स्थिति, सिग्नलिंग प्रणाली, सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई और समपार पर तैनात गेटमैन से ड्यूटी संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समपार पर साफ-सफाई, चेतावनी संकेतक, प्रकाश व्यवस्था एवं आवागमन की सुचारु व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान ट्रेनों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक एवं रात्रि में कार्यरत रेल कर्मचारी उपस्थित थे।





