
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ चिलकहर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने चिलकहर रेलवे स्टेशन की परिचालनिक व्यवस्था,स्टेशन पैनल, संरक्षा उपकरण,स्टेशन भवन,सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री सुविधाओं यथा- सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, प्लेटफार्मों की स्थिति का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने केन्द्रीकृत स्टेशन पैनल एवं स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा परिचालन में संरक्षा नियमों का सख्ती से पालन का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर खराब वाटर बूथ एवं डिजिटल घड़ी को ठीक कराने का सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया तथा स्टेशन परिसर को नियमित स्वच्छता बनायें रखने का निर्देश दिया।
इस निरीक्षण के अवसर पर मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) नगेन्द्र न्द्र कुमार,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) विकास कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पाल,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री यशवीर सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर, सामान्य सौरभ राठौर, मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार, समेत वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं स्टेशन के कर्मचारी उपस्थित थे ।



