
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मिर्जापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में विकास भवन के आडीटोरियम में किसान दिवस का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम उप कृषि निदेशक द्वारा गत किसान दिवस बैठक की आख्या से उपस्थित कृषकों को अवगत कराया गया। तदोपरांत विकास खण्ड पहाड़ी के किसान शारदा प्रसाद मिश्र द्वारा फसल बीमा क्लेम के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि असमय हुयी वर्षा के कारण नुकसान फसलों का प्रतिपूर्ति अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।
कंचन सिंह फौजी विकास खण्ड नरायनपुर द्वारा अवगत कराया गया कि चुनार तहसील अन्तर्गत ग्राम कुण्डाडिह, करहट, जादोपुर, बरईपुर, मकईपुर व अन्य गांव के किसानों की जमीन रेलवे में अधिग्रहण की जा चुकी है, और कुछ किसानों का पुनर्वास (5 लाख) और मुआवजे का भुगतान अभी नहीं हो पाया है। रेशू पटेल, द्वारा अवगत कराया गया कि बगहीं से जलालपुर माफी के बीच की सड़क जो अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण द्वारा बनाया गया था। बाढ में ध्वस्त हो गया है, जिससे ग्रामवासीयों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
श्री दौलत सिंह, ग्राम नियामतपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि जरगो जलाशय के अन्तर्गत बनइमिलियां एवं बहेरा के बीच लस्करीयां घाट पर बना हुआ रपटा जलाशय की धारक क्षमता 362 फिट किये जानें के कारण नाव का संचालन करना पड़ रहा है। वहां नये पुल का निर्माण कराया जाए। श्री अनिल सिंह, द्वारा अवगत कराया गया है कि रामनगर से कंचनपुर मार्ग पर जिवनाथपुर के पास रेलवे ओभर बृज पर दोनों तरफ मिट्टी जमा होनें के कारण आने-जानें वाले लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, कृपया मिट्टी साफ करानें की कृपा करें। श्री राममहाल सिंह, ग्राम नीबी देवरिया द्वारा अवगत कराया गया है कि अहरौरा ब्रांच के नीबी माइनर तृतीय के तीसरे फाल से ग्राम सभा देवरिया के लिए जो सिंचाई नाली गयी है, उसे पक्का कराया जाए।
बैठक में विशाल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, विकेश कुमार, उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियंता नहर प्रखण्ड, अधिशासी अभियंता, सिरसी बांध, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड चुनार एवं अन्य अधिकारी/कृषकगण उपस्थित रहे।



