
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की प्रगति का जिला धिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया, उन्होंने कटिंग मेमोरियल कॉलेज में बुथवार मैपिंग और फीडिंग की विस्तृत समीक्षा की और विभिन्न कक्षाओं में जाकर कर्मियों से आज किए गए कार्यों की जानकारी ली, जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मैपिंग का कार्य हर हाल में सही समय पर पूरा किया जाए। साथ ही फॉर्म भरने और सत्यापन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा। फिर जिलाधिकारी डीएवी कॉलेज, नरहरपुरा पहुंचे और वहां भी विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया का अवलोकन किया।
उन्होंने निर्देश किया दिया की निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार सभी ASD (अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक) मार्क किए गए मतदाताओ के घर दोबारा जाकर सत्यापन किया जाए ताकि कोई वास्तविक मतदाता गलती से ASD की सूची में न रह जाए सत्यापन के दौरान परिवार के सदस्य या पड़ोसी के हस्ताक्षर लिए जाए। और सभी बीएलओ से कहा कि अपनी बुथ से संबंधित बीएलए के साथ बैठकर ASD सुची पर चर्चा करें*।


