
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ/ गणेश गंज: गणेश गंज क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राम अवतार नामक मशहूर दुकान पर छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, इलाके में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक, दुकान पर बिक रहे सामान की गुणवत्ता को लेकर लोगों ने कई बार सवाल उठाए थे। ग्राहकों का आरोप था कि दुकान पर मिल रहे खाद्य पदार्थों में कमी और खराब गुणवत्ता पाई जा रही थी।
फूड विभाग की टीम ने मौके से कई नमूने उठाए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।
गौरतलब है कि गणेश गंज क्षेत्र में यह दुकान काफी फेमस मानी जाती है और यहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं। छापे की खबर फैलते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।
अब बड़ा सवाल यह है कि इतनी शिकायतों के बावजूद कार्रवाई देर से क्यों हुई और आखिर इस दुकान पर लंबे समय से हो रही शिकायतों को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा था?
और आज भी यदि कार्रवाई हो रही है तो गुपचुप तरीके से हो रही है किसी और दुकान पर बैठकर किसी और दुकान की कार्रवाई होना बड़ा सवाल उठता है, चारबाग जैसे क्षेत्र में क्यों नहीं होती है कार्रवाई।




