
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। चन्दौली थाना चकिया पुलिस को मारपीट कर लूट की घटनाओं में शामिल गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल के निर्देशों एवं अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह सरगना शिवा यादव पुत्र बाल किशुन यादव को गिरफ्तार किया और 3 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गिरफ्तार अभियुक्तों और बाल अपचारियों के कब्जे से 25,000 रुपये नकद बरामद हुए।
गिरफ्तारी के आधार पर थाना चकिया में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 31.03.2026 को शाम लगभग 6 बजे वादी शकील अहमद ग्राम बैरा से घर लौट रहे थे, तभी बैरा पहाड़ी के पास चार अज्ञात युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर उन्हें नीचे गिराया और मारपीट की। अभियुक्तों ने वादी की जेब से 28,720 रुपये नकद लूट लिए और 1,359 रुपये ऑनलाइन गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए।
इस संबंध में थाना चकिया में मु0अ0स0-76/2026 धारा 309(6)/115(2)/352/351(2)/126(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत की गई थी। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





