उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेंभारतराजनीति

बिहार में भाजपा गठबंधन की संभावित प्रचंड जीत पर हाथरस में धमाकेदार जश्न, आतिशबाज़ी से गूंज उठा मधुगढ़ी कार्यालय

  • रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय

हाथरस: बिहार में भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत के आसार ने हाथरस में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह आसमान पर पहुँचा दिया। जैसे ही रुझान भाजपा गठबंधन के पक्ष में आए, मधुगढ़ी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया। निवर्तमान जिला महामंत्री संजय सक्सेना के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर परिसर को रोशन कर दिया और मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया।

पूरा कार्यालय जोरदार नारों से गूंज उठा— बिहार हुई हमारी है, अब बंगाल की बारी है!”

‘भाजपा का संगठन विश्व स्तर पर मजबूत पहचान’ — गौरव आर्य, निवर्तमान जिला अध्यक्ष

इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि — आज भाजपा का संगठन न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता पर जनता का अटूट भरोसा ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।और देश सुरक्षित हाथों में है और यही जनता के भरोसे का कारण है। इन रुझानों ने साबित कर दिया कि जनता विकास और सुशासन के साथ खड़ी है।”

‘यह उत्साह कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा’ — मूलचंद वार्ष्णेय

शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह जोश और उत्साह हर कार्यकर्ता की अथक मेहनत और जनता के भरोसे का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि बिहार के बाद भाजपा बंगाल में भी नई ऊर्जा के साथ प्रवेश कर रही है।

रामकुमार वर्मा, रत्नेश चटर्जी, राम हरि चाहर, विष्णु बघेल, विशाल गुप्ता, विवेक वार्ष्णेय, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, रमेश राजपूत, रजत अग्रवाल, नरेंद्र ग्रोवर, अंकित गौड़, सुनीता वर्मा, प्रदीप शर्मा, मनोज वर्मा, अशोक कुमार, मनोज शर्मा, जितेंद्र प्रधान, शेखर वार्ष्णेय, बंसी पंडित, दीपक वार्ष्णेय, शिवम कुलश्रेष्ठ, दीपक माहौर, विशेष कर्दम, वंश शर्मा, विश्वो लाला, कुलदीप बघेल, प्रदीप गुप्ता, रूपेश प्रजापति, विष्णु चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button