
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। यात्री सुविधा की दिशा में निरंतर प्रयासरत उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा रेल यात्रियों की यात्रा को अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से निरंतर सुधार किए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
दिनांक 15 जनवरी 2026 से वाराणसी जंक्शन से चलकर जम्मू तक दोनों दिशाओं में संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 12237/12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 14241/14242 नौचंदी एक्सप्रेस के रैकों को उच्चीकृत (अपग्रेड) करते हुए आधुनिक एलएचबी (LHB) कोचों के साथ संचालित किया जाएगा।
एलएचबी कोचों के परिचालन से यात्रियों को बेहतर सुरक्षा, अधिक आराम तथा उन्नत सुविधाएँ प्राप्त होंगी, जिस कोचों की प्रमुख विशेषताएँ एवं लाभ एलएचबी कोच आधुनिक KP तकनीक पर आधारित होते हैं, जो यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करते हैं। इनके प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं—
* सुरक्षा में वृद्धि: एलएचबी कोच स्टेनलेस स्टील से निर्मित होते हैं तथा एंटी-टेलिस्कोपिक प्रणाली से युक्त होते हैं, जिससे दुर्घटना की स्थिति में क्षति कम होती है।
* उच्च गति क्षमता: ये कोच 160 किमी प्रति घंटे तक की गति से संचालित होने में सक्षम हैं, जिससे यात्रा समय में कमी आती है।
* अधिक आरामदायक यात्रा: बड़े विंडो, बेहतर वेंटिलेशन और आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम से यात्रा अधिक सहज होती है।
* कम शोर व झटके: आईसीएफ कोचों की तुलना में एलएचबी कोचों में कंपन और ध्वनि कम होती है।
* अधिक वहन क्षमता: हल्के होने के कारण ये अधिक यात्रियों को समायोजित कर सकते हैं।
* लंबी आयु: एलएचबी कोचों की कार्यक्षमता और आयु अधिक होने से रखरखाव लागत भी कम होती है।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आधुनिकता को प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। बेगमपुरा एक्सप्रेस और नौचंदी एक्सप्रेस में एलएचबी कोचों के शामिल होने से यात्रियों को उच्चस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध होंगी और उनकी यात्रा का अनुभव और अधिक सुखद होगा।





