
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जौनपुर सिकरारा थाना क्षेत्र के बरगुदर पुल के नीचे सई नदी के रेत पर शुक्रवार को एक नवजात बालिका का फेंका हुआ शव देखा गया। मौके पर पहुंचे मोबाइल फारेंसिक टीम ने जांच किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुल के ऊपर से बच्ची को फेका गया है या दाह दिया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।पुलिसने बताया कि बच्ची ऊलेन कपडा पहनी थी।
बच्ची के पैर में सफेद, लाल व नीला रंग का पायजामा उसके ऊपर काला रंग की ऊनी पायजामा पहनाया गया था। जबकि ऊपर काटन की टीशर्ट, उसके ऊपर टोपी सहित ऊलेन रंग बिरंगी स्वेटर पहनाया गया है। चर्चाओं की माने तो बच्ची का शव दाह दिया गया था। यह भी चर्चा है कि मृत बच्ची को नए बरगुदर पुल से यह समझकर फेंका गया है उसका शव पानी में गिरे। लेकिन कोहरे के कारण बच्ची को शव रेत में ही गिर पडा।





