
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। महोत्सव 5 जनवरी 2026 तक चलेगा। दूरदुरिया कार्यक्रम में सैकड़ों नारी शक्तियों ने भाग लिया। मातृ शक्तियों ने माता अवसान की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान प्रदेश और देश की समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उपस्थित रहे।
चंपत राय ने कहा कि शुभ कार्य की शुरुआत मातृ शक्तियों की पूजा से होती है। उन्होंने एकता को किसी भी कार्य की सफलता की कुंजी बताया।
महोत्सव में लोककला प्रतियोगिताएं, माटी कला प्रदर्शनी और भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, अयोध्या महोत्सव का आयोजन अयोध्या महोत्सव न्यास द्वारा फार एवर लॉन में किया जा रहा है।





