
रिपोर्ट- प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस के जंक्शन थाना क्षेत्र के नगला खनी गांव में गुरुवार को एक घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि पति ने आवेश में आकर खुदकुशी की कोशिश कर डाली।
बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद पति ने कमरे का दरवाज़ा बंद कर फांसी लगाने की कोशिश की। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई, उन्होंने दरवाज़ा तोड़कर किसी तरह उसे नीचे उतारा और तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल में उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है और परिजनों की हालत भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है।





