
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: सदर तहसील परिसर आज तब अखाड़ा बन गया जब अज्ञात कारणों के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
लात-घूंसे, थप्पड़ों और गालियों का ऐसा तूफान उठा कि पूरा तहसील परिसर हिल गया! दोनों पक्षों की तरफ से जमकर मारपीट हुई, और सबसे हैरान कर देने वाली बात – महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं, उन्होंने भी खुलकर हाथ साफ किया।
इस पूरी मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन और पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष बैनामा कराने तहसील पहुंचे थे, लेकिन किसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।
वकीलों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन इस दौरान तहसील परिसर में जमकर अफरा-तफरी मच गई।
मामला कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के सदर तहसील परिसर का है, फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





