
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: ज़मीन बेचने के विवाद ने सासनी तहसील परिसर को मारपीट के अखाड़े में बदल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो सगी बेटियां अपने ही बुजुर्ग पिता पर टूट पड़ीं। उन्होंने पिता को बीच परिसर में लात-घूंसों, डंडों और थप्पड़ों से बेरहमी से पीटा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए, लेकिन किसी ने बीच-बचाव की हिम्मत नहीं की।
पूरी वारदात का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें बेटियां पिता को गिरा-गिराकर पीटती नजर आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार, विवाद ज़मीन बेचने को लेकर लंबे समय से चल रहा था। मामला इतना बढ़ा कि दोनों बेटियां तहसील परिसर में ही बेकाबू हो गईं।
वीडियो वायरल होने के बाद थाना सासनी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।





