
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ।
विश्व कौशल विकास दिवस का आयोजन शहर के नारायण कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड आर्ट्स में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ अजय कुमार गौतम, एवं विशिष्ट अतिथि हरि नारायण बाजपेई विधायक प्रतिनिधि रहे।
दोनों ने युवाओ की ओर से लगाए गए स्टॉल देखे और उनकी प्रतिभा को सराहा।
और उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कौशल विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों और उपस्थित आयोजकों से अपील की,
इस उपलक्ष में नारायण कॉलेज के कौशलविकास के छात्र-छात्राओं ने बहुत अच्छे स्टेज कार्यक्रमों को भी प्रदर्शित किया।
इसके साथ ही मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण प्रदाताओं एवं राजकीय आईटीआई इटावा जसवंतनगर , सैफई , लखना , एवं निजी आईटीआई के ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरिक्षण किया।
राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य डॉ0 राज कुमार सिंह, जिला समन्वयक मंजू सिंह, जिला सेवा योजन अधिकारी विकास मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रवन्धक अंकुल शुक्ला, अनीश पाठक, विवेक कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का नारायण कॉलेज की ओर से संयोजन वहां के कौशल विकास मैनेजर प्रबल गुप्ता द्वारा किया गया।





