
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: जनपद के हसायन थाना क्षेत्र से एक हिला देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार की सुबह भरतपुर रोड निवासी गौरव पुत्र ठाकुरदास का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।
सुबह क़रीब 11 बजे जब गौरव के परिजन उसे देखने पहुंचे, तो उनका दिल दहल उठा… बेटे को फंदे पर झूलता देख चीख-पुकार मच गई। घर में मातम पसर गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची हसायन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हर एंगल से मामले की छानबीन जारी है।





