
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी (समाचार टूडे)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव को पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में प्रिंसिपल चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव पद की नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर भावभीनी विदाई दी गई।
प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में आयोजित समारोह में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने उन्हें स्मृति-चिह्न स्वरूप रेल इंजन का मॉडल भेंट कर उनके समर्पित योगदान और उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित किया। आईआरएसईई 1988 बैच के श्रीवास्तव ने वर्ष 1990 में भारतीय रेल में अपनी सेवा शुरू की थी और गोरखपुर, आगरा, लखनऊ सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।
उनके नेतृत्व में बरेका ने उत्पादन, गुणवत्ता और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की। इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।





