
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ। विमल नगर कमता चिनहट निवासी विजय बहादुर चौहान के बेटे सुशांत चौहान, ने जेईई मेन्स में 97.54 पर्सेंटाइल अंक लाकर यह साबित कर दिया कि अपनी मेहनत और लगन के दम पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
आपको बता दूं की बचपन से ही सुशांत चौहान पढ़ाई में समय देते थे। इसी कारण आज या संभव हो पाया है सिटी मांटेसरी गोमती नगर के विद्यार्थी रहे सुशांत चौहान ने इंटरमीडिएट में 95% अंक प्राप्त किए थे उसके बाद सुशांत चौहान ने और मेहनत करनी शुरू कर दी। और जेईई मेन्स में 97.54 परसेंट नंबर लाकर अपने साथ-साथ अपने घर वालों का भी मनोबल बढ़ाने का काम किया है।
सुशांत यह साबित करते है कि अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य को हासिल किया है। यह उपलब्धि केवल अंकों की नहीं, बल्कि आपके समर्पण, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास की जीत है। आपने यह दिखा दिया कि यदि इंसान ठान ले, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
सुशांत चौहान ने कहा यह सब माता-पिता की मेहनत और आशीर्वाद से संभव हो पाया है उन्होंने हमेशा पढ़ाई में मुझे सपोर्ट किया जिसकी वजह से मैंने आज जेईई मेन्स में अच्छे नंबरों से सफलता हासिल की है और आगे भी मैं पूरी मेहनत के साथ जेईई एडवांस्ड क्रैक करूंगा। और माता-पिता के सपने को पूरा करूंगा।




