
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली: घर में भारी मात्रा में नकदी मिलने के मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है।
मामले की सुनवाई जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की पीठ द्वारा की गई, जिन्होंने यशवंत वर्मा की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।
कोर्ट ने साफ किया कि ऐसे गंभीर मामलों में जांच से बचने की कोई गुंजाइश नहीं हो सकती। वहीं, कोर्ट की ओर से इस पर विस्तृत फैसला कुछ ही देर में सार्वजनिक किया जाएगा।
यह मामला हाल ही में सामने आए उस कैशकांड से जुड़ा है, जिसमें वर्मा के आवास से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई थी। याचिका के माध्यम से उन्होंने कार्रवाई पर रोक की मांग की थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया है।
अब सभी की निगाहें कोर्ट के विस्तृत फैसले पर टिकी हैं, जो आने वाले समय में इस केस की दिशा तय करेगा।





