
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 2 अप्रैल से लालकुआँ-कोलकाता-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी संचालित करने का ऐलान किया है। यह गाड़ी लालकुआँ से प्रत्येक बृहस्पतिवार और कोलकाता से प्रत्येक शनिवार को चलेगी, और कुल 13 फेरे पूरे करेगी।गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान, सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय और द्वितीय श्रेणी सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। यात्रा मार्ग में कप्तानगंज, पडरौना, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, झाझा, जसीडीह, आसनसोल और बर्द्धमान समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट और मूल पहचान पत्र का उपयोग करें। इस सेवा से यात्रियों को गर्मियों में लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर सुविधा और आराम मिलेगा।




