
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
सुल्तानपुर: सुल्तानपुर जिले के नगर पंचायत कोइरीपुर में मोहर्रम के अवसर पर शांति और सद्भाव के वातावरण में ताज़ियों का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस शास्त्रीनगर मोहल्ले से शुरू होकर नगर के मुख्य चौक तक पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने अनुशासित और श्रद्धापूर्ण ढंग से मातम मनाते हुए कर्बला के शहीदों को याद किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर तनवीर खां और चौकी प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए रहे।
पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ के चलते जुलूस के दौरान कहीं कोई अव्यवस्था या समस्या नहीं आई और कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की व्यवस्था और सहयोग की सराहना की।
धार्मिक सौहार्द की ऐसी मिसालें समाज में एकता और भाईचारे को मजबूती देती हैं।





