
-अब तो शिक्षा की मंदिर में छात्र भी दिनदहाड़े फायरिंग कर पुलिस को दे रहे चुनौती
- पंकज झा की कलम से ✍️✍️
वाराणसी। भोजूबीर स्थित उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) के हॉस्टल में शुक्रवार को छात्र को गोली मार दी गई। घायल छात्र को गंभीर हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही। घायल छात्र की पहचान 23 वर्षीय रुद्रांश प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो बीएससी का छात्र है। घटना के तुरंत बाद उसे आनन-फानन में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
गोली चलाने का आरोप एक अन्य छात्र मनजीत पर है, जो चांदमारी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि फायरिंग कॉलेज प्रिंसिपल के सामने ही की गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हजारों लोग कर चुके हैं ट्राय – 7 दिन में असर की शुरुआत घटना के बाद कॉलेज परिसर में भारी तनाव व्याप्त हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।



