
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: नगर निगम की परिवर्तन दल टीम ने शहर के आदित्य नगर विवाह मंडप के सामने रायबरेली रोड किनारे लगी सरकारी रेलिंग को क्षतिग्रस्त करने के मामले में सख्त कदम उठाया है।

टीम ने रेलिंग तोड़ने के आरोप में कृष्ण गोपाल के खिलाफ दो हजार रुपये का चालान किया। साथ ही संबंधित व्यक्ति को जल्द से जल्द टूटी हुई रेलिंग की मरम्मत कराने की सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।





