
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। शहर के राम पथ पर अवैध रूप से खड़े चार पहिया वाहनों के खिलाफ कोतवाल अश्वनी पांडे के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिला अस्पताल के सामने राम पथ पर खड़ी कारों और एंबुलेंस के चालान किए गए। वहीं, नियमों का उल्लंघन कर खड़ी एंबुलेंस को पुलिस द्वारा उठवाकर पुलिस लाइन भिजवाया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध पार्किंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।





