
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
नई दिल्ली: दिल्ली में कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। सड़कों पर जलभराव और जाम की समस्या भी उत्पन्न हो गई। दिल्ली द्वारका में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जब तूफान के कारण एक पेड़ गिरकर उनके घर पर गिर गया। शहर में 100 से अधिक जगहों पर पेड़ उखड़ने की शिकायतें मिली हैं।

नोएडा और गाजियाबाद इन शहरों में भी पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मेरठ एक मकान गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई।

सहारनपुर आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। फसलों का नुकसान कई जिलों में तेज आंधी और बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।




