- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण परियोजनाओ के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास का क्रम निरन्तर जारी है। इसी क्रम में, वाराणसी मंडल के भटनी-औंड़िहार रेलखण्ड पर पिवकोल-सलेमपुर-लाररोड (14.51 किमी) रेल खण्ड का दोहरीकरण एवं विधुतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल श्री प्रणजीव सक्सेना 25 मार्च, 2026 को इस खण्ड का संरक्षा निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण के समय मंडल रेल प्रबंधक (वाराणसी) सहित मुख्यालय गोरखपुर से प्रमुख अधिकारी सहित वाराणसी मंडल तथा रेल विकास निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेगे।
उक्त संरक्षा निरीक्षण के पश्चात रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना द्वारा निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से पिवकोल-सलेमपुर-लार रोड रेल खण्ड का अधिकतम गति से स्पीड ट्रायल भी किया जाना है रेल प्रशासन का पिवकोल-सलेमपुर-लार रोड के आस-पास के आमजन से अनुरोध है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस रेलपथ पर न तो स्वयं जायें, न ही अपने पशुओं को रेलपथ पर जाने दें।*




