
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी ने अयोध्या की जनता से नगर पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का साथ देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अयोध्या की जनता ने गंगा-जमुना तहजीब को अपनाते हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया, उसी तरह आगामी नगर पंचायत और विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को मजबूती प्रदान करें ताकि कांग्रेस सत्ता में दमदार तरीके से खड़ी हो सके।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी पिछले डेढ़ महीने से संगठन सृजन कार्यक्रम चला रही है। इस कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव, ब्लॉक और बूथ स्तर पर जाकर जनता को कांग्रेस की नीतियों और रीतियों से अवगत करा रहे हैं। साथ ही, केंद्र सरकार की नीतियों, जैसे बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, और धर्म विरोधी कृत्यों को उजागर करने का काम भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन प्रयासों से देश और समाज का विकास संभव हो सकेगा।
रामेंद्र त्रिपाठी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके हित में काम करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि अयोध्या की जनता एक बार फिर कांग्रेस पर भरोसा जताएगी और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत समर्थन देगी।




