
-रसोई गैस सिलेंडर एवं कामर्शियल सिलेंडर मे मूल्य वृद्धि को लेकर जताया विरोध
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: रसोई गैस सिलेंडर मे मूल्य वृद्धि को लेकर सपाईयो ने अनोखे तरीके से विरोध जताया है। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने अपने लोहटिया स्थित आवास पर थे। तभी के कबाडी ने आवाज लगाते हुए लोहा ,प्लास्टिक, कागज लेबेचो का आवाज लगा रहा था। सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने अपने आवास से रसोई गैस सिलेंडर लेकर निकले और कबाडी के झोले मे सिलेंडर कबाड मे डालकर विरोध जताया। सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार पुनः सिलेंडर के मूल्य मे वृधि कर साठ रूपये रसोई गैस सिलेंडर एवं कामर्शियल सिलेंडर एक सौ पंद्रह रपये बढाए जाने से मध्यम वर्गीय एवं निम्न वर्ग एवं गृहणीया परेशान है। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार ने सबका साथ एवं सबका नाश कर दिया है।



