
लखनऊ ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जमकर नारे बाजी करते हुए सदन में धरने पर बैठ गए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायकों को शांत करने की कोशिश की, शांत ना हो पर विधानसभा अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के सदस्यों को बाहर जाने के लिए कहा इस बीच सदन की कार्रवाई बाधित रही हंगामा ना रुकने पर सदन दोपहर 2 तक के लिए स्थगित कर दिया ।
सपा विधायक समरपाल सिंह के एक सवाल पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पूछा- नेताजी (मुलायम सिंह) का सम्मान तो बहुत किया। समाजवादी पार्टी वाले नेताजी की हर बात मानते हो। क्या वह बात भी मानेंगे। लड़कों से गलती हो जाती है। इसके बाद विधानसभा में समाजवादी पार्टी विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। सतीश महाना ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। कहा- हर बात को निगेटिव मत लीजिए।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय खड़े हो गए। उन्होंने कहा-नेता जी सम्मानित व्यक्ति रहे हैं। उनके लिए इस तरह की बात नहीं की जानी चाहिए। मंत्री जी ने जानबूझकर ऐसा बोला कि विवाद हो जाए।
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि सदन में किसी का नाम नहीं लिया गया। मुलायम सिंह सबके आदरणीय नेता हैं। किसी का नाम नहीं लिया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महामन खड़े होकर सदन में विधायकों को बैठने के लिए कहा उन्होंने कहा आप बताइए तो क्या कहा गया है गलत कहा है हम उनसे माफी मंगवाये गए लेकिन सदस्य नहीं माने और हंगामा करते रहे,,,


