
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उन्नाव के सोहरामऊ पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 14,930 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
– प्रदीप कुमार (27)
– राजेश कुमार (22)
– नीरज शाहू (28)
– रितेश (30)
– अतुल
बरामद सामग्री:
– 14,930 रुपये नकद (माल फड़ से 12,800 रुपये और जामा तलाशी में 2,130 रुपये)
– 52 ताश के पत्ते
पुलिस ने इस मामले में सोहरामऊ थाना प्रभारी संदीप शुक्ला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बाबूराम और कांस्टेबल विष्णुदयाल ने कार्रवाई की। यह घटना रविवार देर शाम ग्राम उसरीखेड़ा में हुई। पुलिस आगे की जांच कर रही है।



