
- रिपोर्ट: अमित कुमार
खबर अयोध्या से है जहां पाकिस्तान में 6 फरवरी शुक्रवार की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में हुए बम धमाके में लगभग 70 से अधिक लोगों के मरने की खबर आई तो पूरी दुनिया में इसकी निंदा और आलोचना शुरू हो गई हर अमन पसंद और इंसानियत पसंद लोग कहरा उठे और इसकी निंदा करने लगे हर तरफ विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हो गया उसी कड़ी में आज 8 फरवरी रविवार दोपहर ज़ोहर के नमाज के बाद इमामबाड़ा जवाहर अली खां में शिया और सुन्नी दोनों समुदाय के लोगों ने एक एहतेजाजी जलसा किया जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और सभी लोगों ने इसकी कड़ी शब्दों में निंदा की।
राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन एडीएम सिटी को दिया गया यह पूरा कार्यक्रम अलकाएम फाउंडेशन के बैनर तले किया गया था जिसमें शहर के सभी शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों ने मिलकर एक आवाज में पाकिस्तान की निंदा करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद कहा मौजूद लोगों ने गहरे रंजो गम और गुस्से का इज़हार करते हुए पाकिस्तान को यह कड़े शब्दों में कहा गया की अपने नागरिकों की सुरक्षा करें।
वही डॉक्टर नजमुल हसन गनी ने कहा कि यह सीधी लड़ाई यज़ीदीयत औ हुसैनीअत में है और हर हुसैनी आज इस धमाके की निंदा कर रहा है अलकाएम फाउंडेशन के संस्थापक सैफी हैदर ने कहा कि आज हम लोगों ने अपने अलकाएम फाउंडेशन के बैनर तले और शहरे मोमनीन के साथ मिलकर पाकिस्तान में हुए बम धमाके में शहीद हुए लोगों के नाम सूरह फातिहा पढ़ी गई और जो घायल है उनको जल्द शिफा मिले इसके लिए भी दुआएं की गई ऐसी घटना दोबारा ना हो इसको लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया और कहा कि यह सीधे-सीधे इंसानियत और मानवता पर बड़ा प्रहार है।
मौलाना कमर मेहंदी .मौलाना मोहम्मद काजिम. मौलाना मोहम्मद आज़िम . मौलाना जाफर आब्दी. मौलाना दबीर अख्तर दबीर .मिर्जा शहाब शाह. मुनीर आब्दी .अकबर हुसैन आब्दी. डॉक्टर नजमुल हसन गनी .जाहिद वारसी. फैजाबाद लोकसभा प्रत्याशी रह चुके फरीद सलमानी .ताजिया दरान कमेटी के अध्यक्ष हैदर मेहंदी .ताजवर अब्बास .आफाक हुसैन .हसीन अख्तर. दानिश हुसैन शिराज हुसैन शोएब सकलेन काजी ज़ोहैर सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।





