
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
सीतापुर: विकास भवन के बाहर उत्तर प्रदेश के सीतापुर CDO के ड्राइवर प्रदीप कुमार का पैसे लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में ड्राइवर अधिकारियों से मिलने के नाम पर लोगों से पैसा लेते दिख रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, यह पैसा विभिन्न अधिकारीयों से मिलने के नाम पर वसूला जा रहा है।
इस मामले पर CDO प्रणता एश्वर्या ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस वीडियो की जानकारी है, लेकिन यह उनके कार्यकाल का नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है।
सीडीओ ने मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।





