
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
सीतापुर (रूठा कमलापुर): कारगिल युद्ध के वीर योद्धा और परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडे की जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव रूठा कमलापुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना और गर्व का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में कैप्टन मनोज पांडे के पिता श्री गोपीचंद पांडे, भाई श्री मनमोहन पांडे, सेना के करनाल राजकुमार समेत कई गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने पुष्प अर्पित कर और मौन रखकर शहीद कैप्टन मनोज पांडे को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कैप्टन पांडे के साहस, वीरता और बलिदान को याद किया और कहा कि उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, स्कूली छात्र और पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा — “शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”




