
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
सीतापुर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शुक्रवार को सीतापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाराबंकी में हुई हालिया घटना और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
बाराबंकी घटना पर बोले- CM ने लिया संज्ञान
बाराबंकी की घटना के बारे में बृजभूषण ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले का संज्ञान लिया है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार इस मामले में पूरी गंभीरता से कदम उठाएगी।
राजभर पर साधा निशाना
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए बृजभूषण ने कहा, “राजभर हल्के व्यक्ति हैं।” उन्होंने राजभर के बयानों को गंभीरता से न लेने की बात कही और उनकी राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठाए।
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर निशाना साधते हुए बृजभूषण ने कहा, “राहुल का बयान उनकी शिक्षा और संस्कार को दर्शाता है। कोई किसी की मां की आलोचना नहीं कर सकता।” उन्होंने राहुल के बयानों को अनुचित और आपत्तिजनक बताया।
कांग्रेस पर तीखा हमला
बृजभूषण ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा, “कांग्रेस के लोग अपनी कब्र खुद खोद रहे हैं।” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस बिहार में होने वाले आगामी चुनावों में खाली हाथ लौटेगी और उसे कोई सफलता नहीं मिलेगी।
इस दौरे के दौरान बृजभूषण ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उनके बयानों ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।





