
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा अपने खिलाफ दर्ज शिकायत की सफाई देने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन जब बीएसए को उनकी सफाई पसंद नहीं आई, तो हेडमास्टर को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने बीएसए की उनके ही कार्यालय में बेल्ट से पिटाई कर दी।
घटना के दौरान हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा ने गुस्से में बीएसए पर बेल्ट से हमला बोल दिया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर बीएसए को बचाया। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है।







