
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: प्रदेश के बहुचर्चित कफ सिरप मामले की धमक रामनगर तक पहुँच गई है। स्थानीय थानान्तर्गत सूजाबाद में मंगलवार को एस आई टी और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर के 30 हजार कोडीन युक्त सिरप की बोतलें बरामद की है। बरामद बोतलों की कीमत 60 लाख बताई जा रही है। इस सिरप का लिंक बहुचर्चित सिरप कांड से जुड़ा बताया जा रहा है।
एस आई टी को सूचना मिली थी कि सूजाबाद में बड़ी मात्रा में कफ सिरप छिपा कर रखी गई है। सूचना पर एस आई टी तथा रामनगर और रोहनियां पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। यहां मनोज कुमार यादव के बाउंड्री में छिपा कर रखे गए 30 हजार कोडीन युक्त सिरप मिले। इन्हें कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरु कर दी। मौके पर पहुँचे ए डी सी पी टी सरवन ने बताया कि बरामद सिरप की कीमत लगभग 60 लाख रुपये है।
मौके पर एक गाड़ी भी मिली है जिसका कनेक्शन रोहनिया में कफ सिरप से जुड़े मुक़दमे से है। वही जिस मनोज यादव के बाउंड्री में सिरप की बरामदगी हुई है उनका कांड के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल से करीबी जुड़ाव सामने आ रहा है। ड्रग विभाग को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। मौके पर ए सी पी कोतवाली समेत आला अफसर पहुँचे थे।


