
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
वाराणसी। थाना सिगरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से कुल 13 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की गई है।
पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं थानाध्यक्ष सिगरा के नेतृत्व में सिगरा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि होटल सिटी ग्रैंड, परेड कोठी कैंट के सामने एक व्यक्ति नीले रंग के प्लास्टिक बोरे में शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने काले रंग की जैकेट पहने व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम चिक्कू राउत बताया और बोरे में अंग्रेजी व देशी शराब होना स्वीकार किया। आरोपी ने यह भी बताया कि वह शराब को बिहार ले जाकर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।


