
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल जी द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस उपयुक्त काशी जोन के निर्देश में श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के कुशल नेतृत्व में सिगरा पुलिस के द्वारा अभियुक्त सनी विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष को रेलवे क्वार्टर मैदान, क्षेत्र से दिनांक 22 जनवरी 26 को चोरी की बाइक R-15 व 2800 नगद के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त सनी विश्वकर्मा निवासी जयप्रकाश नगर पुलिया के ऊपर पूर्व में भी थाना सिगरा में कई मुकदमे दर्ज है।





