
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के समर्थन में आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का शुभारंभ जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि “जनता के साथ हुए विश्वासघात को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। लोकतंत्र की रक्षा और जनता की आवाज़ बुलंद करने के लिए कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा।”
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि “जनता का वोट चोरी कर सत्ता में बने रहना लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक की लड़ाई लड़ रही है और यह हस्ताक्षर अभियान उसी दिशा में एक सशक्त कदम है।”
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि “जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर जनता की भावनाओं और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। यह अभियान जनता की ताकत को एकजुट करने का प्रयास है।”
हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने भाग लेकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य अग्रसेन मिश्रा, नजिस फातिमा, डीएन वर्मा ,अरुण साहू, राजकुमार पांडेय, मोहम्मद आरिफ, कवींद्र साहनी ,डॉक्टर विनोद गुप्ता, राज प्रताप, उमेश उपाध्याय , जिओ हैदर, अशोक कनौजिया, अश्वनी सिंह, प्रेम कुमार पांडे, रामनाथ शर्मा, अनिल सोनकर कल शर्मा सेवा तेल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, अशोक कुमार शर्मा ,जनार्दन मिश्रा ,फ्लावर नकवी ,आशीष दुबे, प्रवीण श्रीवास्तव ,करण त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह धीरेंद्र सिंहबबलू, विशाल दुबे ,पंकज सिंह, तैयब खान, उमा वर्मा, ताज मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।





