
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ सीबीआई में तैनात एसआई वीरेंद्र पर सीबीआई कार्यालय में ही धनुषबाण से वार, घटना की पुलिस को मिली सूचना। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, घायल एसआई वीरेंद्र का सिविल अस्पताल में इलाज जारी। घायल का हालचाल जानने कई आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे।
हजरतगंज थाने में दर्ज कराया जा रहा मुकदमा। सूत्रों के मुताबिक सन 1993 रेलवे में हुआ था ट्रैप, मूल रूप से बिहार के रहने वाले हमलावर दिनेश के तार उसी मामले से जुड़े हुए बताए जा रहे। हमलावर पूर्व में रेलवे का कर्मी था, उसके खिलाफ एसआई द्वारा की जा रही है जांच, उसी मामले में आरोपी दिनेश को रेलवे से निकाला गया था। रेलवे में हुए ट्रैप के मामले में तत्कालीन समय सीबीआई ने दर्ज कराया था मुकदमा। मामले की पड़ताल में जुटी हजरतगंज पुलिस।




