
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कोठा पार्चा में विवादित दुकान के शटर को तोड़े जाना का मामला प्रकाश में आया है।शटर को तोड़े जाते समय चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा व कई पुलिस कर्मी की मौजूदगी दिखाई दी रही है।
पीड़ित सद्दाम हुसैन ने पुलिस उच्च अधिकारियों को दिए गए प्रार्थनापत्र में धर्मेंद्र मिश्रा को शनिवार की आधी रात में चोरी छिपे विवादित दुकान का शटर तोड़कर उठवाए जाने का आरोप लगाया है। दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि कोठा पार्चा में स्थित मकान का बैनामा लिया है। उसी में एक किराए दार ने दीवानी मुकदमा दायर किया है। कमीशन हो गया है फिर भी मौके की स्थिति को बदलने के लिए खुर्शीद व इस्तियाक 30 जुलाई को दुकान में तोड़ फोड़ करने लगें।
मना करने पर पुलिस के दरोगा धर्मेंद्र मिश्रा से अच्छी जान पहचान होने की धमकी देते हुए रात विरात कब्जा व तोड़ फोड़ करने की बात कही। जिसकी शिकायत जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से की गई।
शिकायती प्रार्थना पत्र में बीती रात में धर्मेंद्र मिश्रा ने पुलिस बल के साथ खड़े होकर दौरान मुकदमा विवादित दुकान का शटर तोड़वा दिया का आरोप लगाया है।सद्दाम हुसैन ने पुलिस कप्तान, मुख्य मंत्री, गृह सचिव सहित कई अधिकारियो को प्रार्थना पत्र भेज कर घटना की रिपोर्ट दर्ज करने व जांच कराए जाने की मांग किया है।
नोट: वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि समाचार टुडे 24 नहीं करता है।





