
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शुभांशु शुक्ला ने देश का नाम गर्व से ऊंचा करते हुए अंतरिक्ष की ओर पहली उड़ान भर ली है। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से उनका मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ। इस ऐतिहासिक मिशन में शुभांशु के साथ तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं।
शुभांशु शुक्ला अगले दो हफ्तों तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर रहेंगे और वहां वैज्ञानिक प्रयोगों व मिशन से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। महज 39 साल की उम्र में अंतरिक्ष में जाने वाले शुभांशु अब देश के गिने-चुने अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हो गए हैं।
अंतरिक्ष पहुंचने के बाद शुभांशु ने अपना पहला संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने कहा:
“जय हिंद, जय भारत!”
उनके इस संदेश ने पूरे देश को गर्व से भर दिया। शुभांशु की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, लखनऊ और पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत के युवा वैज्ञानिकों और एस्ट्रोनॉट्स के लिए वह अब एक प्रेरणा बन चुके हैं।





