
- रिपोर्ट- प्रतीक वार्ष्णेय
श्रावण मास के प्रथम रविवार को भव्य धार्मिक आयोजन के साथ मेंडू स्थित प्राचीन भैरवनाथ बाबा मंदिर में एक माह तक चलने वाले मेले की शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ खुद सदर विधायक और भाजपा प्रदेश मंत्री अंजुला सिंह माहौर ने बाबा की आरती कर किया।
“श्रद्धा, भक्ति और परंपरा के संगम का दृश्य देखने को मिला हाथरस के मैडूं गांव में, जहां प्राचीन भैरवनाथ बाबा मंदिर में श्रावण मास के पहले रविवार को मेले की शुरुआत हुई। भव्य आरती के साथ इस धार्मिक मेले का शुभारंभ किया सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने।”
“मंदिर के महंत जी ने इस अवसर पर विधायक अंजुला सिंह माहौर, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य और उपजिलाधिकारी का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया।”
“श्रावण मास आस्था का महीना है, और ऐसे आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराएं सशक्त होती हैं। बाबा भैरवनाथ का यह स्थल श्रद्धालुओंई के लिए आस्था का केंद्र है।”
“कार्यक्रम में भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे — जिनमें की निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार, जिला मंत्री विष्णु वघेल, नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, पूर्व सभासद प्रशांत शर्मा और मंडल महामंत्री सहित कई गणमान्य चेहरे शामिल थे।”
“श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम प्रशासन द्वारा किए गए हैं। आने वाले रविवारों को लेकर भी तैयारियां जारी हैं।”
“तो हाथरस के मैडूं गांव में अब अगले एक महीने तक हर रविवार को भक्तों का सैलाब उमड़ेगा, और बाबा भैरवनाथ की नगरी में भक्ति की गूंज सुनाई देगी।”





