
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस जनपद के कस्बा हसायन में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान सोमवार को एक ऐसा नज़ारा सामने आया जिसने पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। वार्ड नंबर 03, कोलियान मोहल्ला में BLO शिक्षक को अपने साथ एक नाबालिग छात्र को लेकर वेग (मतदाता सामग्री बैग) उठवाते हुए देखा गया।
तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि विशेष अभियान के लिए प्रशासन द्वारा दी गई जरूरी सामग्री का बैग स्वयं शिक्षक अपने हाथों में रखने के बजाय एक विद्यालयी छात्र को थमा रखा है—जबकि छात्र यूनिफॉर्म में ही उसके साथ घूम रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, BLO शिक्षक घर-घर जाकर मतदाता फार्म उपलब्ध करा रहे थे, लेकिन उनके साथ चल रहा छात्र बैग उठाए हुए दिखा। सरकारी ड्यूटी के दौरान एक नाबालिग से काम करवाने की इस लापरवाही ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
गर्मी इस बात की भी है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान बेहद संवेदनशील प्रकृति का होता है—इसके बावजूद BLO शिक्षक की यह “मनमानी” तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है और लोग जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।




