
- रिपोर्ट: सत्या राय
इटावा: समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने चोगुर्जी जी में स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तो वहीं कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव को लेकर चर्चा की। वही आजम खान के जेल से आज रिहाई को लेकर उन्होंने बयान दिया और कहा कि आजम खान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता है उनको झूठे मुकदमों में प्रदेश की सरकार ने फसाने का काम किया उन पर सैकड़ो मुकदमे लगाए गए। हमारी पार्टी हमेशा से उनके साथ में रही है। आज 23 महीने बाद वो जेल से रिहा हो रहे हैं हमें बहुत खुशी है हम तहे दिल से हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं। जिन्होंने आजम खान को लेकर रिहाई का फैसला सुनाया।
सपा के साथ रहेंगे आजम खान
आजम खान को लेकर कुछ दिनों से चल रही सियासी गलियारों में अटकले चल रही थी आजम खान जेल से दिया होने के बाद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी या बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लेंगे इस पर शिवपाल ने विराम लगाते हुए कहा आजम खान हमेशा से समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी जुड़े रहेंगे वो किसी के साथ जाने वाले नहीं है यह अफवाह फैलाई जा रही है।
उन्होंने आगे पार्टी कार्यकर्ताओं को आदेश दिए की 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं और लोगों को पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम करें।




