
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: मीडिया जगत में एक महत्वपूर्ण विकास के तहत मीडिया काउंसिल ऑफ इंडिया ने दो प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियाँ की हैं। कैनविज टाइम्स के प्रधान संपादक और वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार पांडेय को काउंसिल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं देश के उभरते और प्रख्यात आर्टिस्ट शिवम सिंह को क्रिएटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
काउंसिल के सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ठा. श्रीश सिंह ने इन दोनों नियुक्तियों के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नियुक्तियों से काउंसिल की कार्यक्षमता और रचनात्मक दिशा को नया आयाम मिलेगा।
राकेश कुमार पांडेय पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों को मुखरता से उठाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं शिवम सिंह ने कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।




