
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
निगम के पूर्व पार्षदों एवं पार्षद की ओर से आज नगर निगम के पार्षद कक्ष में जम्मू कश्मीर के पूर्व महामहिम राज्यपाल वरिष्ठ राजनीतिज्ञ समाज सेवी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं समाजवादी विचारक सतपाल मलिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से भारतीय राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है, उसकी पूर्ति करना संभव नहीं है।
सतपाल मलिक दलित पिछड़े अल्पसंख्यकों किसान मजदूर वर्ग की लड़ाई को मजबूती के साथ सड़क से लेकर सदन तक अपने जीवन की आखिरी सांस तक लड़ने का काम किया है, और निर्बल धर्म के लोगों को न्याय दिलाने का काम किया है।
उनके निधन से राजनीति में जो क्षति हुई है उसकी भरपाई करना संभव नहीं नगर निगम के पार्षद व पूर्व पार्षदों की ओर से निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।
सतपाल मलिक पूर्व राज्यपाल को सरदार सुमन अर्पित करने वालों में पूर्व पार्षद संगीता राहुल पूर्व पार्षद अफजाल सैफी पूर्व पार्षद भाई गफ्फार पूर्व पार्षद मोबीन पार्षद मुस्तफा अंसारी परवेज खान सचिव कांग्रेस कमेटी महा नगर मेरठ जमील खान समाज सेवी आदि उपस्थित रहे।





