
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: धीरेंद्र शास्त्री महाराज की अगुवाई में निकली सनातन हिंदू एकता यात्रा का समापन रविवार को वृंदावन में ऐसा हुआ मानो पूरा ब्रजभूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से झूम उठी हो। हजारों की भीड़, मंत्रोच्चार, शंखनाद और जय-जयकार के बीच सनातन प्रेमियों ने ऐसा माहौल रचा कि पूरा वृंदावन तपोभूमि बन गया।
इस महाघटना के केंद्र में रहे डॉ. विकास कुमार शर्मा (डायरेक्टर – फोकस ग्रुप), जिन्होंने अपने गुरु भाई धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की उपस्थित में जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज जी से गुरु दीक्षा और यज्ञोपवीत संस्कार लेकर सभागार का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मंच पर मौजूद दिग्गज संत—जय महाराज, मृदुल कृष्ण गोस्वामी, देवकीनंदन महाराज, कृष्णचंद्र ठाकुर, पुंडरीक महाराज, इंद्रेश उपाध्याय, अनिरुद्धाचार्य और सैकड़ों धर्मगुरुओं—ने डॉ. शर्मा को आशीर्वाद देकर मानो उनका आध्यात्मिक राजतिलक ही कर दिया।
इधर, हाथरस से पाँच बसों में पहुँचा विशाल युवा दल—राहुल कौशिक, मीनू शर्मा, विशाल सारस्वत, श्रेय, सोनू, अमित, विवेक, रानू, कपिल, हेमंत, उमेश, पंकज, प्रभात समेत सैकड़ों युवाओं ने पूरे मार्ग में ऐसा जोश दिखाया कि यात्रा में ऊर्जा कई गुना बढ़ गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा, मालाएं, पटके और प्रतीक चिह्नों के साथ जबर्दस्त स्वागत होता रहा।
गुरुदीक्षा के बाद भावुक होते हुए डॉ. विकास शर्मा ने कहा—
“आज से मेरा हर श्वास गुरुओं की सेवा और हिन्दू राष्ट्र निर्माण को समर्पित है।”
उन्होंने साफ संकेत दिए कि भविष्य में वे धीरेन्द्र शास्त्री और रामभद्राचार्य जी के राष्ट्रधर्म अभियानों में सीधी और सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

गौमाता के ‘राजमाता–राष्ट्रमाता’ घोष की मांग तेज
यात्रा में गौ-रक्षा मुद्दा मुख्य आकर्षण रहा।
डॉ. शर्मा ने मंच से तथ्य भी रखे—
- महाराष्ट्र में गाय राजमाता घोषित
- उत्तराखंड में प्रस्ताव लंबित
- यूपी भी जल्द बड़े कदम की तैयारी में
- असम व दिल्ली में ‘राष्ट्रमाता’ पर विचार
उन्होंने कहा कि पूरे देश और प्रवासी भारतीयों की एक ही आवाज है—भारत सरकार गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करे।
वृंदावन में समापन का यह नजारा भक्ति, आस्था, ऊर्जा और सनातन एकता का ऐसा संगम था कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी शहर में इसकी गूंज बनी रही। लोगों की जुबान पर एक ही नाम—
“डॉ. विकास शर्मा… जिन्होंने यात्रा में आकर माहौल ही बदल दिया!”
यह समापन नहीं… सनातन शक्ति के नए अध्याय की शुरुआत है।




