
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: छुट्टा जानवर, अन्ना पशुओं की समस्या के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने देश के प्रधानमंत्री जी से भी आश्वासन दिलवा दिया था, सोचिए डबल इंजन क्या कर रहा है।
गौशाला में भी बड़े पैमाने पर गौमाता की जान जा रही है। बजट साफ हो गया लेकिन नदियां साफ नहीं हुई।हमारे आदिवासी भाइयों के अधिकारों की भी अनदेखी हो रही है।
हिमालय बचाने की बात समाजवादियों ने सबसे पहले की।हिमालयों को बचाया नहीं जा रहा, उनमें डायनामाइट लगाकर सड़के बनाई जा रही है। जबसे भारतीय जनता पार्टी आई है, लखनऊ के सब तालाबों पर बिल्डिंग बन गई है।
9 साल में नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं, सरकार खुद शामिल है, इन घोटालों में। बड़े पैमाने पर भेदभाव PDA परिवार के साथ हो रहा है।
सरकार यह आंकड़े भी बताए कि सबसे ज्यादा असुरक्षित बेटियां कहां है? सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ कहां हो रही है? यह सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि ऐसा विकास करे जिससे विनाश न हो।
उत्तर प्रदेश सरकार के इंजन से पूछना चाहिए कि जो H1 वीजा नहीं मिल रहा उसका क्या करेंगे।




