
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: समाजवादी पार्टी के जिला संगठन द्वारा रविवार को प्रातः 11 बजे राधिका पैलेस मैरिज लॉन, अलाउद्दीनपुर (अकेलवा) में दलितों, शोषितों, वंचितों, आदिवासियों और पिछड़ों के महान नेता मान्यवर कांशीराम की जयंती पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’ ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने अपने आंदोलनों के माध्यम से दलित चेतना को जागृत करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने संघर्ष और संगठन की शक्ति को आधार बनाते हुए तीसरा रास्ता अपनाया तथा बामसेफ जैसे संगठनों का गठन कर समाज के वंचित वर्गों को संगठित किया। उनका रणनीतिक कौशल और संगठनात्मक क्षमता आज भी सामाजिक न्याय की राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि दलित राजनीति के शिखर पुरुष मान्यवर कांशीराम की जयंती हर वर्ष 15 मार्च को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है। उन्हें “बहुजन नायक” के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने भारतीय राजनीति में दलितों और पिछड़ों को संगठित कर एक नई दिशा देने का कार्य किया। जिला प्रवक्ता संतोष यादव ‘बबलू’ एडवोकेट ने कहा कि दलितों और वंचितों को उनके अधिकार दिलाने की लड़ाई में मान्यवर कांशीराम को उल्लेखनीय सफलता मिली। देश की राजनीति की धारा बदलने के लिए उन्हें अनेक संघर्षों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसी कारण उन्हें दलितों, शोषितों और वंचितों का सच्चा मसीहा कहा जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’ ने तथा संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव ‘बबलू’ एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव, आनंद मौर्या, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह यादव, डॉ. रामबालक पटेल, आर.एन. यादव, जगन्नाथ कुशवाहा, मनीष सिंह, उमेश प्रधान, कन्हैया राजभर, मोदी यादव, कमलेश पटेल, हीरालाल मौर्य, उमाकांत त्रिपाठी, शशी यादव, संजय मिश्रा, लालबाबू सोनकर, आकाश मौर्या, पखंडी बिंद, मनोज यादव, विद्या भारती, दर्शन यादव, अमरनाथ मास्टर, राहुल यादव, कुलदीप कुमार, सतेन्द्र यादव, धर्मेंद्र यादव, सचिन प्रजापति, शंभू यादव, डी.के. मौर्य, लल्ला यादव, अनूप नट, अमन यादव, ओमप्रकाश सिंह, दुर्गावती पटेल, इस्तियाक अहमद, सुधीर यादव, ओंकार विश्वकर्मा, शिवपूजन पाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



