
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ।
समाजवादी पाटी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देशानुसार जिला समाजवादी पार्टी लखनऊ द्वारा आशीर्वाद लॉन,शिवलर चौराहा, मोहनलालगंज रोड, गोसाईगंज, लखनऊ में तीसरा पी0डी0ए0 महिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। पी0डी0ए0 महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद आर0के0 चौधरी मौजूद रहे। सम्मेेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह ने की।
महिला सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को चांदी का मुकुट एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सी0एल0 वर्मा, सांसद आर0के0 चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह एवं पूर्व एम0एल0सी0 डॉ मधु गुप्ता को अंगवस्त्र पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया और साथ ही वहां उपस्थित सभी महिलाओं को भी अंगवस्त्र भेंट किये गये। सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष अर्चना रावत एवं महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव ने किया।
महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि पी0डी0ए0 महिला सम्मेलन का आयोजन महिलाओं को उनके हक एवं अधिकारों के साथ ही संविधान के बारे में जानकारी देना है। आज भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को उनका हक पता न होने के कारण वह अपने अधिकारों से वंचित हैं। समाज में आज भी महिलाओं में शिक्षित महिलाओं का प्रतिशत बहुत कम है और वह सिर्फ एक गृहणी बन कर रह गयी हैं। सभी महिलाओं को अपने अधिकारों का ज्ञान होना आवश्यक है तभी उनका योगदान अपने परिवार के साथ ही देश-प्रदेश की तरक्की में होगा।
पी0डी0ए0 महिला सम्मेलन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्त नाहिद लारी, जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयंत’ पूर्व विधायक अम्बरीश सिंह पुष्कर, पूर्व एम0एल0सी0 कान्ती सिंह, रामवृक्ष यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा/ प्रवक्ता नेहा यादव, सोनी चौधरी, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, वरिष्ठ नेता सहदेव सिंह यादव, श्रवण कुमार यादव एडवोकेट, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबाला रावत, प्रदेश सचिव महिला सभा सुहागवती, जिला उपाध्यक्ष अर्चना रावत, कुमकुम यादव, ललित राजपूत लोधी, ऊषा सेन ब्लॉक प्रमुख चिनहट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयलक्ष्मी, अंजू यादव, विधानसभा अध्यक्ष मोहनलालगंज उमाशंकर वर्मा, प्रदेश सचिव महताब सिंह यादव, देवकली प्रसाद रावत, रंजीत यादव, रामकिशोर रावत, अकरम उर्फ बब्लू, वरिष्ठ नेता भरत यादव, नंदकिशोर यादव, रामसमुझ रावत, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, बचान सिंह यादव, नवनीत सिंह, उमेश वर्मा, जगरूप यादव, अरविंद गौतम, जिला मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, प्रदेश सचिव युवजन सभा विजय यादव, आशा यादव, ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह, ओमप्रकाश दिवाकर, धर्मवीर पासवान, संदीप यादव लालू, गीता यादव, रेशमा रावत, कुसमा यादव, सुषमा निर्मल, सुलेखा, सुमन यादव, नगराम चेयरमेन जीनत, अमेठी चेयरमेन शहनाज बानो, मायाराम वर्मा, अखिलेश यादव, अमरेंद्र कुमार यादव, मोहम्मद सुफियान, दिलीप कुमार यादव, मोहम्मद वाहिद, विजय कुमार यादव, अतुल कुमार प्रधान, धर्मवीर पासवान, मनोज कुमार यादव, मनोज पासवान, लाइकराम यादव, बृजेश यादव पूर्व चेयरमेन, रमेश राही, अनुज यादव, राजकिशोर रावत, अरुण कुमार यादव, समरपाल यादव, संजीव यादव, दिनेश कुमार यादव, विनोद कुमार वर्मा, अमरेंद्र कुमार, पदमकृष्ण यादव, मोहम्मद रईस, मनोज पासवान, शिवम यादव गोलू, शशि कुमार रावत, प्रेम गौतम, ज्योति रावत, सुरेखा यादव, विमला रावत, ज्योति वर्मा, पुष्पा रावत, ममता रावत, कांति यादव, प्रीति रावत, सुनीता यादव, चंद्रावती रावत, सरोज यादव, मुस्कान रावत के साथ हजारों महिलायें व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


